By Rameshwar Kumar
25/1/2026
परिचय:
अगर आप ऑनलाइन अपना एक बिजनेस establish करना चाहते हैं तो प्रिंट वन डिमांड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है! आज के समय में Print on demand काफी पॉपुलर डिजिटल बिजनेस बन चुका है क्योंकि प्रिंट वन डिमांड बिजनेस में आपको कोई स्टॉक रखने की जरूरत नहीं पड़ती और ना ही इसमें ज्यादा इनवेस्टमेंट की जरूरत पड़ती है!
Table OF Content ( TOC )
•प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस क्या है? ( What is Print on demand Business )
• प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस कैसे काम करता है?
• प्रिंट वन डिमांड बिजनेस से पैसे कैसे कमाएं?
• Best POD Platforms.
•POD के फायदे और नुकसान
•POD के लिए सक्सेस टिप्स
# प्रिंट वन डिमांड क्या है? ( What is Print on demand )
प्रिंट वन डिमांड एक ऐसा ऑनलाइन बिजनेस मॉडल है जिसमें आप अपने खुद के बनाए डिजाइन को Sell करके पैसा कमाते हैं!
POD में आपके डिजाइन किए हुए T- shirt, Poster, Notebook, Mobile Cover, आदि को POD प्लेटफार्म पर कस्टमर के डिमांड पर प्रिंट करके उसे कस्टमर तक पहुंचा देता है और आपको आपका फिक्स कमीशन मिल जाता है!
Print on demand ( POD ) में आपको कोई स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होती है!
इसमें आपको मैन्युफैक्चरिंग की कोई झंझट नहीं होती है! POD में प्रोडक्ट तभी प्रिंट होता है जब ऑर्डर आता है!
✓ नोट– प्रिंट वन डिमांड बिजनेस को जीरो इन्वेंटरी बिजनेस मॉडल कहा जाता है!
# Print on demand बिजनेस कैसे काम करता है?
प्रिंट वन डिमांड बिजनेस की काम करने का तरीका यहां पर बताया जा रहा है–
*POD में आप एक डिजाइन बनाते हैं!
* आप अपने बनाए हुए डिजाइन को POD प्लेटफार्म पर सेल के लिए अपलोड करते हैं!
* आप अपने बनाए हुए डिजाइन को अपनी ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट करते हैं!
* कस्टमर ऑर्डर देता है!
*POD कंपनी प्रोडक्ट प्रिंट + पैक + शिप करता है!
* आप अपनी डिजाइन के लिए प्रॉफिट कमाते हैं!
# प्रिंट वन डिमांड से पैसे कैसे कमाएं ?
दोस्तों अगर आप प्रिंट वन डिमांड बिजनेस मॉडल से पैसे कमाना चाहते हैं तो यहां पर बताए जा रहे बातों को अपनाएं –
1.Niche (विषय) का चयन करें – प्रिंट वन डिमांड से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आप एक Niche (विषय) का चुनाव करें जिसमें आपको मन लगता है और जिसमें आप अच्छा डिजाइन बना सकते हैं!
यहां पर कुछ Niche के बारे में बताया जा रहा–
*Motivational Quotes, Funny Design Fitness, Travel, Gaming, Spritual, Couple & Love आदि!
✓ नोट – अपने POD डिजाइन की SEO करने के लिए Long Tail Keyword का इस्तेमाल करें!
Fore example – “Motivational T-shirt Print on demand Business in Hindi”
2. अब आप डिजाइन बनाएं – Niche का चयन करने के बाद अब आप क्रिएटिव डिजाइन बनाने पर फोकस करें! आप POD के लिए अच्छा डिजाइन इन सारे टूल्स का इस्तेमाल करके बना सकते हैं – Canva, Photoshop, illustrator, Kittl
✓ नोट– अगर आप खुद से डिजाइन नहीं बना सकते हैं तो फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे फाइबर, Upwork आदि पर मौजूद फ्रीलांसर से डिजाइन बनवा सकते हैं!
3. Best POD प्लेटफार्म पर काम करें– प्रिंट वन डिमांड बिजनेस में कामयाब होने के लिए आप बेस्ट POD प्लेटफार्म को ज्वाइन करें!
यहां पर इंडिया और Worldwide कई बेस्ट POD प्लेटफार्म के बारे में बताया जा रहा है –
1.Printrove – यह इंडिया में POD के लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म है!
2. BlinkStore – BlinkStore भी इंडिया के लिए काफी अच्छा है!
3.Qikink – Qikink यह भी इंडिया में अच्छा चलता है!
4. Printify – Printify इंटरनेशनल मार्केट में POD के लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म है!
5. Printful – यह ग्लोबल मार्केट में काफी फेमस है!
6. Teespring – Teespring वर्ल्डवाइड काफी अच्छा चल रहा !
7. Redbubble – यह POD के लिए एक Marketplace हैं!
4. अब आप अपना ऑनलाइन स्टोर बनाएं – आप अपने बनाए हुए डिजाइन को Sell करने के लिए एक ऑनलाइन स्टोर बनाएं!
आप इन सारे प्लेटफार्म पर अपना एक ऑनलाइन स्टोर बना सकते हैं– Shopify, Woo Commerce ( Wordpress ), Wix, Etsy, Amazon, Meshoo etc.
✓Note – अगर आप POD में नए हैं तो Shopify+ Printrove या Printify आपके लिए सही है!
5. प्रोडक्ट प्राइस सेट करें– अपने प्रोडक्ट का प्राइस सेट करने के लिए आप इस फार्मूले का इस्तेमाल करें– सेलिंग प्राइस = Base Cost +Your Profit +Selling Price.
इसे एक उदाहरण से समझे- एक Tshirt का कॉस्ट 350 और प्रॉफिट 250 तो इसका फाइनल प्राइस 350 + 250 = 600 होगा!
6. प्रोडक्ट की मार्केटिंग करें – अगर आप POD बिजनेस में कामयाब होना चाहते हैं तो बिना मार्केटिंग के आपका POD बिजनेस कामयाब नहीं होगा!
अपने POD बिजनेस में कामयाब होने के लिए आप इन फ्री Marketing तरीकों का इस्तेमाल करें–
Instagram Reels, Facebook pages & groups, Pinterest, Youtube Shorts etc.
अपने प्रोडक्ट की Paid मार्केटिंग के लिए फेसबुक एड्स, इंस्टाग्राम एड्स या गूगल एड्स भी चला सकते हैं!
✓ नोट – अगर आप एक ब्लॉगर है तो आप अपने Blog पर आर्टिकल्स लिखें जैसे– “प्रिंट वन डिमांड बिजनेस कैसे शुरू करें”
7. ऑर्डर हैंडल करें एवं बिजनेस को स्केल करें – अगर आप POD बिजनेस मॉडल में दूर तक जाना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे बातों को फॉलो करें –
1.सबसे पहले अपना कस्टमर सपोर्ट मजबूत बनाएं!
2. फास्ट डिलीवरी करने वाली POD पार्टनर के साथ काम करें!
3. Trending डिजाइन पर काम करें!
4. हमेशा नए प्रोडक्ट लॉन्च करते रहें!
# प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस के फायदे:
POD बिजनेस मॉडल के कई फायदे हैं जिनमें से कुछ प्रमुख फायदों के बारे में यहां पर बताया जा रहा है–
✓ इसमें जीरो इन्वेंटरी लगती है!
✓ POD में लो इन्वेस्टमेंट होता है!
✓ मैन्युफैक्चरिंग की कोई टेंशन नहीं होती है!
✓POD में आपको ग्लोबल मार्केट एक्सेस मिलता है!
✓POD से Passive इनकम मिलती है!
# POD के नुकसान:
✓ प्रॉफिट मार्जिन कम हो सकता है!
✓POD में कंपटीशन ज्यादा होता है!
✓ POD में डिलीवरी कंट्रोल आपके हाथ में नहीं होता है!
✓इसमें ब्रांडिंग स्लो होती है!
# प्रिंट वन डिमांड के लिए सक्सेस टिप्स:
प्रिंट वन डिमांड में कायाबी के लिए आप इन तरीकों को अपनाए –
• यूनिक डिजाइन बनाएं!
• ट्रेंडिंग Niche पर काम करें!
• ब्रांड बनाने पर ध्यान दें!
• लगातार मार्केटिंग करते रहें!
•SEO ऑप्टिमाइज्ड ब्लॉग लिखें!
• कस्टमर फीडबैक पर काम करें!
# प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस से कितना पैसा कमा सकते हैं?
POD बिजनेस में आपकी कमाई कई बातों पर निर्भर करती है जैसे– डिजाइन क्वालिटी, मार्केटिंग स्किल्स, Niche डिमांड आदि!
POD बिजनेस में Approx कमाई निम्नलिखित होती है–
•Beginners 10,000 से ₹30,000 हर महीना कमा सकते हैं!
•इंटरमीडिएट 50,000 से डेढ़ लाख रुपया हर महीने कमा सकते हैं!
• एक्सपर्ट ₹2,00000 से भी ज्यादा हर महीने कमा रहे हैं!
FAQ:
Q 1. क्या प्रिंट वन डिमांड बिजनेस बिना पैसे लगाए शुरू हो सकता है?
Ans – अगर आप फ्री प्लेटफार्म पर काम शुरू करेंगे तो आप बिना पैसे लगाए भी POD बिजनेस शुरू कर सकते हैं!
Q 2. क्या इंडिया में प्रिंट ऑन डिमांड बिजनेस प्रॉफिटेबल है?
Ans – जी इंडिया में कस्टम प्रोडक्ट की काफी फास्ट डिमांड हो रही है!
Q 3. Beginners के लिए कौन सा प्लेटफार्म सही है?
Ans – अगर आप POD की शुरुआत कर रहे हैं तो Printrove, Blinkstore, एवं शोपिफाई अच्छा विकल्प है!
Conclusion ( निष्कर्ष )
दोस्तों अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो Print on demand आपके लिए बेस्ट ऑप्शंस है क्योंकि इसमें लो रिस्क, लो इन्वेस्टमेंट होता है, लेकिन POD में Growth की काफी अच्छी संभावना होती है!
POD बिजनेस में आप खुद का एक ब्रांड भी बना सकते हैं तो देर किस बात की आज ही POD बिजनेस मॉडल के लिए प्लान बनाए और आज से शुरुआत करें!
तो दोस्तों कैसा लगा हमारा आज का यह Blog पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को जरुर शेयर करें!
Add comment
Post comments
No comments added yet!